कांग्रेस,झामुमो का दोहरा चरित्र उजागर: दीपक प्रकाश
कांग्रेस,झामुमो का दोहरा चरित्र उजागर: दीपक प्रकाश

कांग्रेस,झामुमो का दोहरा चरित्र उजागर: दीपक प्रकाश

रांची, 19 सितम्बर ( हि.स.) । लैंड म्यूटेशन बिल पर कांग्रेस झामुमो के दोहरे रवैये को लेकर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सह सांसद दीपक प्रकाश ने शनिवार को कहा कि जन विरोधी लैंड म्यूटेशन बिल पर कांग्रेस, झामुमो जनता को गुमराह कर रही है। कांग्रेस, झामुमो अंदरखाने जनविरोधी नीतियों का समर्थन करती रही है जबकि पब्लिक डोमेन पर खारिज कर अपना उल्लू सीधा करने में लगी है। जनता इनके दोहरे चरित्र को समझ चुकी है। भाजपा के विरोध पर बैकफुट पर सरकार* उन्होंने कहा कि एक ओर कैबिनेट में कांग्रेस अध्यक्ष रामेश्वर उरांव समेत चार मंत्रियों आलमगीर आलम, बन्ना गुप्ता और बादल पत्रलेख ने लैंड म्यूटेशन बिल को पास किया, वही लोग बाहर में अब विरोध कर रहे हैं। सरकार में शामिल मंत्री इतने बेपरवाह हैं कि लैंड म्यूटेशन बिल को कैबिनेट से पास कर दिया। लैंड म्यूटेशन बिल पर भाजपा विरोध किये जाने के बाद कांग्रेस ने विधायक दल की बैठक में बिल का विरोध किया। यह दर्शाता है कि कांग्रेस, झामुमो प्रदेश के जल, जंगल, जमीन बेचने को आतुर है। सरकार ने कैबिनेट के अस्तित्व पर खड़े किए सवाल कैबिनेट द्वारा पास किए गए बिल को सरकार का निर्णय समझा जाता है, किंतु लैंड म्यूटेशन बिल पर मुख्यमंत्री समेत सरकार में शामिल मंत्री अजीब अजीब सा बयान दे रहे हैं। कैबिनेट में पास किए जाने के बाद कह रहे हैं सही और गलत का आकलन करने के बाद लाएंगे बिल। जबकि तथ्य यह है कि कैबिनेट जांचने ,परखने और राज्य हित, अनहित की बातों, प्रस्तावों पर चर्चा करने का एक मजबूत संवैधानिक मंच है। प्रकाश ने कहा कि यह दिशा विहीन सरकार है। यह सरकार स्वयं भ्रमित और जनता को भी भ्रमित करने का कार्य कर रही। हिन्दुस्थान समाचार /विनय/वंदना-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in