अवैध क्रशरों व पत्थर खदान पर चला प्रशासनिक बुलडोजर
अवैध क्रशरों व पत्थर खदान पर चला प्रशासनिक बुलडोजर

अवैध क्रशरों व पत्थर खदान पर चला प्रशासनिक बुलडोजर

हजारीबाग, 27 सितंबर (हि.स.)। इचाक थाना क्षेत्र के कई गांव में जिला टास्क फोर्स की टीम ने एक बार फिर इचाक प्रखंड के भुसवा क्रशर मंडी में अवैध क्रशरों के खिलाफ अभियान चलाया। एसडीओ विद्या भूषण कुमार एवं डीएमओ नितेश कुमार गुप्ता, डीएसपी विवेकानंद ठाकुर, भू-अर्जन पदाधिकारी विनोद कुमार एवं थाना इंचार्ज अजीत कुमार के संयुक्त कार्रवाई में यह अभियान चला। चार घंटे तक चले इस अभियान के दौरान 20 अवैध क्रशरों को तोड़ा गया। साथ ही कई अवैध पत्थर खदान को भी ध्वस्त किया गया। अवैध क्रशर तोड़े जाने के दौरान ढेर सारे सामान जब्त किए गए। टीम ने डूमरौन स्थित वन भूमि पर संचालित अवैध पत्थर खदानों पर भी छापा मारा। टीम द्वारा लांगराटांड़, चरकी टोंगरी, खरखरवा आदि स्थानों पर चल रहे पत्थर खदानों पर भी कार्रवाई की गई। हालांकि इस क्रम में पत्थर खदानों के पास से कोई सामान नहीं बरामद किया जा सका। संचालक खदान के पास से सामान सहित कई प्रकार के वाहनों को लेकर भागने में सफल रहे। एसडीओ विद्या भूषण ने कहा कि अवैध क्रशर व पत्थर खदानों के संचालकों को चिन्हित कर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने आगे भी टीम द्वारा ऐसी कार्रवाई जारी रखने की बात कही। हिन्दुस्थान समाचार/शाद्वल/वंदना-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in