अर्नव गोस्वामी की गिरफ्तारी का भाजपाइयों ने कैंडल जलाकर किया विरोध
अर्नव गोस्वामी की गिरफ्तारी का भाजपाइयों ने कैंडल जलाकर किया विरोध

अर्नव गोस्वामी की गिरफ्तारी का भाजपाइयों ने कैंडल जलाकर किया विरोध

खूंटी, 05 नवंबर(हि .स.)। मुम्बई पुलिस द्वारा रिपब्लिक भारत के संपादक अर्नव गोस्वामी की गिरफ्तारी के विरोध में भाजपा के जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर गुप्ता के नेतृत्व में गुरुवार शाम शहर के नेताजी चौक में भाजपाइयों ने प्रदर्शन किया। इस दौरान महाराष्ट्र सरकार के इस घृणित कार्य को संविधान के चौथे स्तंभ पर हमला करार देते हुए उद्धव ठाकरे सरकार के ख़िलाफ़ जमकर नारेबाजी की गई। इस दौरान नेताजी चौक पर मोमबत्ती जलाकर भाजपाइयों ने पत्रकार की गिरफ्तारी का विरोध किया। विरोध प्रदर्शन में नगर पंचायत अध्यक्ष अर्जुन पहान जिला महामंत्री विनोद नाग व शशांक शेखर राय ए उपाध्यक्ष संजय साहूए मदन मोहन मिश्रा, नगर मंडल महामंत्री शंकर प्रधान नगर उपाध्यक्ष कंचन सिंह, नरेंद्र नाग आदि कार्यकर्ता शामिल थे। हिन्दुस्थान समाचार/अनिल/ वंदना-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in