अपहरणकर्ताओं के चंगुल से दो नाबालिग लड़की बरामद, चार गिरफ्तार
अपहरणकर्ताओं के चंगुल से दो नाबालिग लड़की बरामद, चार गिरफ्तार

अपहरणकर्ताओं के चंगुल से दो नाबालिग लड़की बरामद, चार गिरफ्तार

मेदिनीनगर, 20 जुलाई (हि.स.)। अपहरणकर्ताओं के चंगुल से सोमवार को चैनपुर थाना क्षेत्र से दो नाबालिक लड़की को पुलिस ने बरामद किया है। वहीं घटना में शामिल चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। इस संबंध में सदर एसडीपीओ संदीप कुमार गुप्ता ने सोमवार को बताया कि 17 जुलाई को चैनपुर थाना अंतर्गत दो नाबालिग लड़कियों के लापता होने की सूचना मिली। तत्काल खोजबीन शुरू कर दी गयी। इस क्रम में लापता लड़कियों में से एक लड़की का किसी लड़के से प्रेम संबंध है और शादी करने की नीयत से दोनों लड़कियों का अपहरण किया गया है। एसडीपीओ ने कहा कि अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए उनके नेतृत्व में टीम का गठन कर त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना में शामिल संतोष कुमार, डब्लू अंसारी, नबी उर्फ मुमताज़ अंसारी व मो नसीम अंसारी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। हिन्दुस्थान समाचार/संजय / वंदना-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in