अधेड़ महिला ने दामोदर पुल से कूदकर दी जान
अधेड़ महिला ने दामोदर पुल से कूदकर दी जान

अधेड़ महिला ने दामोदर पुल से कूदकर दी जान

रामगढ़, 15 अक्टूबर (हि.स.) । रामगढ़ शहर के दामोदर नदी पुल से छलांग लगाकर एक अधेड़ महिला ने आत्महत्या कर ली। गुरुवार की शाम इस हादसे ने सभी लोगों को चौंका दिया। दामोदर पुल के पास मौजूद लोगों ने जब देखा कि एक 40 वर्षीय महिला पुल से कूद रही है, तो उसे बचाने का प्रयास किया गया। लेकिन पुल से गिरने की वजह से महिला को काफी चोटें आई थी। उसे आनन-फानन में स्थानीय लोगों ने होप हॉस्पिटल में भर्ती कराया है, जहां चिकित्सकों ने उस महिला को मृत घोषित कर दिया। पुलिस के अनुसार महिला की पहचान नई सराय बस्ती निवासी अहमद हुसैन की पत्नी नाजिया खातून के रूप में हुई है। पूछताछ के दौरान यह पता चला है कि महिला की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। पिछले कई वर्षों से उसका इलाज चल रहा था। लेकिन पुलिस इस पूरे मामले की तफ्तीश कर रही है, कि किन परिस्थितियों में महिला ने आत्महत्या करने की कोशिश की। हिन्दुस्थान समाचार/अमितेश/वंदना-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in