अगर सही न्याय किया जाय तो अन्याय नहीं हो सकताः कुलपति

अगर सही न्याय किया जाय तो अन्याय नहीं हो सकताः कुलपति
अगर सही न्याय किया जाय तो अन्याय नहीं हो सकताः कुलपति

दुमका, 04 सितंबर (हि.स.)। सिदो कान्हु मुर्मू विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो सोना झरिया मिंज शुक्रवार को पहुंच विश्वविद्यालय के अंगीभूत कॉलेज एसपी महिला कॉलेज, दुमका में पहुंची। इस अवसर पर कॉलेज शिक्षकों ने कुलपति को पुष्प् गुच्छ देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर शिक्षकों को संबोधित करते हुए कुलपति प्रो मिंज ने कहा कि जस्टिस के तीन भाग होते हैं। नैचुरल जस्टिस, जेंडर जस्टिस और सोशल जस्टिस। जस्टिस यानी न्याय का अगर सही न्याय किया जाय तो अन्याय नहीं हो सकता और हो भी तो संभावना कम होती है। जिसे बाद में न्याय मिल ही जाता है। जरूरी है सिस्टम को सही तरीके से लागू करने का। प्रॉब्लम तो होंगे ही लेकिन इसके साथ सॉल्यूशन के भी आयाम आने चाहिए। मल्टीपल चॉइस में भी आयाम होते हैं। उन्होंने कहा कि महिला कॉलेज में उनका पहला विजिट है और सिर्फ दो दिनों के अंदर इतनी साफ-सफाई सही में क्रेडिट जाता है। प्रतिभा में निखार तभी आता है जब को करिकुलर या एक्स्ट्रा करिकुलर एक्टिविटीज किया जाता है। कर्मचारी के बारे में उन्होंने उन्हें सही वेतनमान नहीं मिलने पर चिंता जताते हुए इसके पहल पर यूनिवर्सिटी की तत्परता बतायी। उन्होंने कहा कि अगर शिक्षक और अधिकारी हाथ पैर हैं तो कर्मी अंगुली की तरह है। इसके बिना काम ठीक से कदापि नहीं किया जा सकता। उन्होंने बदलते समय के अनुरूप लिंग्विस्टिक इंपॉवरमेंट के एफर्ड्स की बात कही। कहा कि हम केकड़े की राजनीति में नहीं पड़ें। फॉर रनर्स को मौका मिले। शुरुआती दौर में प्रोब्लस तो आएंगे। लेकिन उसके समाधान भी होंगे। हमें बीज डालने की जरूरत है। कार्यक्रम में नन टीचिंग और टीचिंग का पर्सनल इंट्रोडक्शन हुआ। प्राचार्या डॉ पुष्पा रानी प्रसाद ने कुलपति की प्रशंसा करते हुए उनके द्वारा किए गए कार्य शैली की सराहना की। मौके पर डॉ हनीफ ने अपने द्वारा लिखी अंग्रेजी की पुस्तक अरुण कोलेटकर्स जेजुरी, ए क्रिटिकल स्टडी और फूल भेंट की। कुलपति ने पूर्व में दिए गए “पापा अब मैं कहां जाऊं“ पुस्तक के कहानियों की प्रशंसा करते हुए अपनी प्रसन्नता जाहिर की। मंच का कुशल संचालन डॉ अंजुला मुर्मू और प्रो ज्योत्स्ना बा ने धन्यवाद ज्ञापन किया। कार्यक्रम में प्रो रीना नीलिमा लकड़ा, डॉ रेणुका नाथ, डॉ नरेश यादव, डॉ अविनाश शरण, डॉ अमीर हसन, डॉ कविता मंडल, प्रो ईश्वर मरांडी, कर्मी, उषा टुडू, मेनका सहाय आदि उपस्थित थे। हिन्दुस्थान समाचार/ नीरज/सबा एकबाल-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in