धनबाद में 9 कंटेनमेंट जोन का निर्माण।
धनबाद में 9 कंटेनमेंट जोन का निर्माण।

धनबाद में 9 कंटेनमेंट जोन का निर्माण।

धनबाद, 25 जुलाई (हि.स.) । कोरोना वयरस से संक्रमित व्यक्ति के मिलने के बाद धनबाद डीसी सह अध्यक्ष, जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकार, धनबाद उमा शंकर सिंह के निर्देश पर अनुमंडल दंडाधिकारी राज महेश्वरम ने पॉजिटिव व्यक्ति के निवास स्थान को एपी सेंटर चिन्हित करते हुए कंटेनमेंट जोन एवं बफर जोन का निर्माण कर तत्काल प्रभाव से अगले निर्देश तक कर्फ्यू लगाने का आदेश दिया है। वार्ड 31 - गोल बिल्डिंग, धनंजय सिंह रोड, मनईटांड। कंटेनमेंट जोन - उत्तर में अवधेश सिंह का घर, दक्षिण में सोनू सिंह का घर, पूरब में धनंजय सिंह रोड, पश्चिम में गली एवं सनोज सिंह। वार्ड 32 - मित्रा गली रोड, नियर स्काईलार्क होटल। कंटेनमेंट जोन - उत्तर में जर्जर मकान, दक्षिण में जयशंकर मुखर्जी, पूरब में बंगाली दा का घर, पश्चिम में स्काईलार्क होटल। वार्ड 33 - शास्त्री नगर, अशोक नगर, सरयू गंगा अपार्टमेंट। कंटेनमेंट जॉन - उत्तर में रास्ता एवं प्रदीप प्रसाद का घर, दक्षिण में राजेंद्र प्रसाद सिंह का घर, पूरब में इंपीरियल ग्रेसिया, पश्चिम में जयपुर धानी अपार्टमेंट। वार्ड 30 - बैंक ऑफ इंडिया गली, मनईटांड। कंटेनमेंट जोन - उत्तर में शिवा रजक का घर, दक्षिण में मोती साव का घर, पूरब में सुरेंद्र सिंह का घर, पश्चिम में गंगा साव का घर। वार्ड 20 - काली मंदिर रोड, बेकारबांध, नियर पंपू तालाब (गांधी निवास)। कंटेनमेंट जोन - उत्तर में कौशल्या निवास एवं श्री आशा भवन, दक्षिण में परती भूमि एवं पंपू तालाब, पूरब में भागमनी सिया सदन, पश्चिम में मधुशाला निवास। वार्ड 20 - जयप्रकाश नगर रोड, गली नंबर 6, मालती कुंडा अपार्टमेंट। कंटेनमेंट जोन - उत्तर में अरुण कुमार सिंह का घर, दक्षिण में गली, पूरब में परती भूमि, पश्चिम में जयप्रकाश नगर गली नंबर 6। वार्ड 35 - झरिया, सिंह नगर। कंटेनमेंट जोन - उत्तर में खाली जमीन, दक्षिण में बीसीसीएल क्वाटर, पूरब में रामेश्वर सिंह का मकान, पश्चिम में मनोज सिंह का मकान। वार्ड 34 - झरिया, आइस फैक्ट्री 3 नंबर स्टाफ कॉलोनी। कंटेनमेंट जोन - उत्तर में रमेश सिंह का मकान, दक्षिण में सड़क एवं अशोक सिंह का मकान, पूरब में सत्येंद्र सिंह का मकान, पश्चिम में खाली जमीन। वार्ड 55 - बलियापुर प्रखंड क्षेत्र के एसीसी मस्जिद कॉलोनी (सिन्दरी)। कंटेनमेंट जोन - उत्तर में सिंदरी मस्जिद, दक्षिण में परती जमीन, पूर्व में परती जमीन, पश्चिम में परती जमीन। हिन्दुस्थान समाचार / बिमल चक्रवर्ती /सबा एकबाल-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in