टाटा कॉलोनी में बने कंटोनमेंट ज़ोन के लिए नोडल पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति।
टाटा कॉलोनी में बने कंटोनमेंट ज़ोन के लिए नोडल पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति।

टाटा कॉलोनी में बने कंटोनमेंट ज़ोन के लिए नोडल पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति।

धनबाद , 29 जून (हि.स.)। धनबाद डीसी सह अध्यक्ष, जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण अमित कुमार ने टाटा कॉलोनी डिगवाडीह 10 नंबर में कोरोना वायरस से संक्रमित दो व्यक्ति मिलने के बाद वहां आवश्यक वस्तुओं की सप्लाई सुनिश्चित करने के लिए नोडल पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की है। टाटा गेस्ट हाउस में कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। साथ ही अपर समाहर्ता श्याम नारायण राम के नेतृत्व में कांटेक्ट ट्रेसिंग करने का आदेश दिया है। आवश्यक वस्तुओं की निर्बाध सप्लाई सुनिश्चित करने के लिए अरुण कुमार दास 9939591427, सुनील कुमार 9431314338, अमित खालको 9431135812, मीना मिंज 9304477909, राजीव रंजन 9572888562 को नोडल पदाधिकारी के रूप में प्रतिनियुक्त किया गया है। श्यामलाल मांझी 6204577824, अंचल निरीक्षक, झरिया कंट्रोल रूम के प्रभार में रहेंगे। उनको सहयोग करने के लिए संजय कुमार महतो 7209463397, रजनीश प्रसाद 9031712466, दिनेश खरवार 8051177801 कंटेनमेंट जोन के लोगों की सहायता करने के लिए 24 x 7 उपलब्ध रहेंगे। कंटेनमेंट जोन में कांटेक्ट ट्रेसिंग के लिए अपर समाहर्ता श्याम नारायण राम के प्रभार में टीम का गठन किया है। साथ ही होम या इंस्टिट्यूशनल कॉरेनटाइन , लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण करने, क्षेत्र का सैनिटाइजेशन एवं साफ-सफाई करने के लिए टीम का गठन किया गया है। उपायुक्त ने कंटेनमेंट जोन में शत प्रतिशत लोगों में आरोग्य सेतु एप उपयोग करने के लिए इंसिडेंट कमांडर को निर्देश दिया है। हिन्दुस्थान समाचार / बिमल चक्रवर्ती /सबा एकबाल-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in