मार्क्सवादी युवा मोर्चा ने  निजीकरण नीति के विरूद्ध  केन्द्र सरकार का पुतला दहन किया।
मार्क्सवादी युवा मोर्चा ने निजीकरण नीति के विरूद्ध केन्द्र सरकार का पुतला दहन किया।

मार्क्सवादी युवा मोर्चा ने निजीकरण नीति के विरूद्ध केन्द्र सरकार का पुतला दहन किया।

धनबाद , 05 जुलाई (हि.स.) । मार्क्सवादी युवा मोर्चा परसबनिया पंचायत ने निजीकरण नीति के विरूद्ध केन्द्र सरकार का पुतला दहन किया। युवा नेता विक्की पंडित ने कहा कि नीजि कम्पनियां खायेगी खीर और सरकारी विभाग चाटेगी धूल। यह कर रही है केन्द्री सरकार भूल। सुरेश प्रसाद ने कहा कि केन्द्री सरकार स्पेस कोल के बाद रेल को निजीकरण का शिकार बना रही है। जो अपनी खामियों को छुपाने की चलाकी भरा प्रयास है। जो केन्द्र सरकार को मंहगा पड़ेगा। भारतीय जनता पार्टी चुनाव मे बेरोजगारी दूर करने का जो वादा किया था। उसे पुरा नहीं कर पा रही है। निजीकरण देश हित में नहीं है। कोल और रेल दोनों ज्यादा रोजगार देने वाला सेक्टर है। साथ ही दोनों उर्जा और परिवहन भारत का एक मात्र साधन है। जिसे निजीकरण कर भारत को कमजोर किया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को भारत की जनता पार्टी से उपर होकर आपको देश का रक्षक बनाया था परन्तु ऐसा न आप देश केलिए अभिशाप बन जाएं । आज भी सोचने का समय है। सोचे सिंदरी नगर अध्यक्ष अशोक महतो ने कहा कि डीज़ल और पेट्रोल में बेतहासा मूल्यों मे वृध्दि के कारण किसान, व्यवसायों को संकट का सामना करना पड़ रहा है, जो दुर्भाग्य पूर्ण है। भारत की जनता इसका समय पर जबाव देगी। निजीकरण करना बन्द करे सरकार, नहीं तो होगा चका जाम। मौके पर विक्की पंडित, सुरेश प्रसाद, अशोक महतो, जोगतु महतो, मधु दास, दीपक महतो? बबलू महतो? अमित मंडल आदि अन्य शामिल थें। हिन्दुस्थान समाचार / बिमल चक्रवर्ती /सबा एकबाल-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in