youth-seriously-injured-in-second-incident-of-ied-blast-in-gumla-within-three-days
youth-seriously-injured-in-second-incident-of-ied-blast-in-gumla-within-three-days

गुमला में तीन दिन के अंदर आईईडी ब्लास्ट की दूसरी घटना में युवक गंभीर रूप से घायल

गुमला ,27 फरवरी (हि.स.)। जिले के केरागानी जंगल में सहदेव झरिया के पास शनिवार को लगभग डेढ़ बजे आईईडी ब्लास्ट हुआ, जिसमें मड़वा गांव निवासी महेंद्र महतो ( 27) गंभीर रूप से घायल हो गया। इस ब्लास्ट में उसका बायां पैर उड़ गया। जबकि दाहिने पैर में गंभीर रूप से चोट लगी है। घायल महेंद्र महतो भैंस चराने केरागानी जंगल गया था। बेहतर इलाज के लिए रिम्स किया गया रेफर युवक को घायलावस्था जंगल से खटिया में सुला कर गांव लाया गया। इसके बाद टेम्पो से घायल महेंद्र महतो को गुमला सदर अस्पताल लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार किया गया. इसके बाद उसे बेहतर इलाज के लिए रांची रिम्स रेफर कर दिया गया। महेंद्र की मां का कहना है कि बम की आवाज सुन कर घर के बाहर आई तो देखा कि भैंस खेत को रौंदते हुए भाग रही हैं, लेकिन इस दौरान महेंद्र नजर नहीं आया। उसे ढूंढते हुए वह सहदेव झारिया की ओर गई, जहां वह बेहोश जमीन पर पड़ा दिखा। बेटे को बेहोश देख उसने स्थानीय लोगों को मदद के लिए बुलाया और घायल महेंद्र को अस्पताल पहुंचाया। एसपी ने 20 हजार रुपये की मदद की गुमला एसपी हरदीप पी जनार्दनन युवक को देखने सदर अस्पताल पहुंचे। उन्होंने महेंद्र महतो का हालचाल जाना। एसपी ने 20 हजार रुपये की मदद की। इसके अलावा प्रशासन से उसे रिम्स ले जाने के लिए हेलिकॉप्ट की व्यवस्था कराने की भी अपील की। दो दिन पहले दोरेद जंगल में भी आईईडी ब्लास्ट हुआ था, जिसमें सर्च अभियान में शामिल सीआरपीएफ का एक जवान रोबिन कुमार घायल हो गयें थे। ठीक दो दिन बाद उसी जंगल के दूसरे हिस्सा सहदेव झरिया में आईडी बलास्ट से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। हिन्दुस्थान समाचार/ हरिओम

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in