युवा कांग्रेस नेता नरेंद्र सिन्हा का निधन
युवा कांग्रेस नेता नरेंद्र सिन्हा का निधन

युवा कांग्रेस नेता नरेंद्र सिन्हा का निधन

रांची, 27 जुलाई (हि. स.)। गिरिडीह जिला के युवा और कर्मठ कांग्रेस नेता, प्रदेश कांग्रेस कमिटी के प्रतिनिधि नरेन्द्र सिन्हा का सोमवार की सुबह रांची के रिम्स में निधन हो गया। कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता लाल किशोर नाथ शाहदेव ने बताया कि उन्हें सांस की बीमारी थी, जो गंभीर होने पर उन्हें रविवार की रात ही गिरिडीह से रांची लाया गया। रात में उन्हे रिम्स में भर्ती किया गया, जहां डाॅक्टरो के प्रयास के बावजूद उन्हे नहीं बचाया जा सका। नरेन्द्र सिन्हा के आकस्मिक निधन पर प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष डाॅ. रामेशवर उरांव ने कहा कि सिन्हा युवा नेता थे और लगातार संगठन के कार्यो में बढ़-चढ़ कर भाग लेते थे। पार्टी के लिये यह एक बड़ी क्षति है। पूरी पार्टी इस दुःख के घड़ी में उनके परिवार के साथ है। कांग्रेस विधायक दल के नेता आलमगीर आलम ने कहा कि छोटी उम्र के नरेन्द्र सिन्हा जैसे जुझारू नेता का निधन काफी दुखद है। छात्र और युवा कांग्रेस से ही सिन्हा एक निष्ठावान कार्यकर्ता के रूप में कार्य करते रहे, पार्टी के लिये यह अपूरणीय क्षति है। प्रदेश कांग्रेस द्वारा सोमवार को नरेन्द्र सिन्हा के निधन पर दो मिनट का मौन रख कर उनकी आत्मा की शांति के लिये प्रार्थना की गई। शोक व्यक्त करने वालों में सांसद गीता कोड़ा, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, डाॅ. इरफान अंसारी, राजेश ठाकुर, मानस सिन्हा, संजय लाल पासवान आदि शामिल हैं। हिन्दुस्थान समाचार/कृष्ण/ विनय-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in