Yesterday: Congress raised its voice in favor of farmers with the help of the needy
Yesterday: Congress raised its voice in favor of farmers with the help of the needy

बीता साल : कांग्रेस ने जरूरतमंदों की मदद के साथ किसानों के पक्ष में आवाज की बुलंद

रांची, 28 दिसम्बर (हि. स.)। झारखंड कांग्रेस ने पार्टी कार्यालय में कंट्रोल रूम स्थापित कर कोरोना संकट के दौरान गरीबों और जरूरतमंदों को राहत सामग्री पहुंचाने का काम किया। इसके लिए पार्टी के नेता विभिन्न कार्यक्रमों में भी सक्रिय रहे। कांग्रेस ने पिछले एक वर्ष के दौरान कई कार्यक्रम चलाए और गरीबों व किसानों की मदद की। यह बात झारखंड कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता लाल किशोर नाथ शाहदेव ने कही। शाहदेव सोमवार को हिन्दुस्थान समाचार से बातचीत कर रहे थे। वार्ता के दौरान उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण काल के दौरान पार्टी की ओर से प्रवासी मजदूरों को झारखंड लाया गया। कंट्रोल रूम के माध्यम से गरीबों और जरूरतमंदों के बीच सूखा राशन का वितरण किया गया। उन्होंने बताया कि पिछले एक साल में पार्टी की ओर से किसान आंदोलन को लेकर कई कार्यक्रम किए गए। पार्टी ने महिला दलित उत्पीड़न दिवस और अक्टूबर माह में किसान अधिकार दिवस का आयोजन किया गया। इसके अलावा किसानों के समर्थन में हस्ताक्षर अभियान भी चलाया गया। ट्रैक्टर रैली का भी आयोजन किया गया। उन्होंने बताया कि पंडित जवाहरलाल नेहरू और इंदिरा गांधी की जयंती पर कई कार्यक्रम आयोजित करने के साथ ही कांग्रेस ने अक्टूबर माह में हाथरस कांड पर मौन व्रत रखकर अपना विरोध जताया। उन्होंने बताया कि इसके अलावा कांग्रेस की ओर से श्रृंखला एपिसोड भी जारी किया गया, जिसमें कांग्रेस के गौरवशाली इतिहास पर चर्चा हुई। उन्होंने बताया कि इस साल 24 नवम्बर को पार्टी के वरिष्ठ नेता और बेरमो विधायक राजेंद्र सिंह का निधन होने से पार्टी को क्षति हुई। हिन्दुस्थान समाचार/कृष्ण-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in