women-need-to-be-sensitive-to-their-rights-koche-munda
women-need-to-be-sensitive-to-their-rights-koche-munda

महिलाओं को अपने अधिकार के प्रति संवेदनशील होना जरूरी: कोचे मुंडा

खूंटी, 08 मार्च (हि.स.)। बाल कल्याण संघ एवं जिला प्रशासन खूंटी के संयुक्त तत्वावधान में बाल मित्र ग्राम सारिदकेल में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर सोमवार को कोविड-19 की दुनिया में विषय पर परिचर्चा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि तोरपा के विधायक कोचे मुंडा ने कहा कि महिलाओं को अपने अधिकार के संरक्षण के लिए आगे आना होगा। उन्होंने कहा कि आज महिलाएं किसी से कम नहीं हैं, बस जरूरत है उन्हें अपनी जिम्मेदारियों को पहचाने की। आज की महिला देश के हर काम में कदम से कदम मिलाकर चलने को तैयार है। महिलाएं हवाई जहाज से लेकर राकेट तक उड़ा रही हैं। आज महिला दिवस के अवसर पर बाल कल्याण संघ को धन्यवाद देना चाहूंगा की उन्होंने गांव क महिलाओं को ध्यान में रखकर यह कार्यक्रम ग्राम स्तर पर आयोजित किया, जिसके माध्यम से ग्रामीण महिलाओं को अपनी बातों को रखने का मौका मिला। विधायक मुंडा ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए कई योजनाएं संचालित की जा रही हैं। महिलाओं को इसका लाभ लेना चाहिए। भाजपा के जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर गुप्ता ने कहा कि महिलाएं अपने अधिकारों को लेकर सजग रहें, तो उनका कोई भी नुकसान नहीं कर सकता है। इस अवसर पर महिलाओं ने डायन प्रथा, नशापान, अशिक्षा, महिला हिंसा की रोकथाम के लिए नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत कर समाज को संदेश दिया गया। कार्यक्रम में विषय प्रवेश सुनील कुमार गुप्ता परियोजना प्रबंधक ने कराते हुए अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के इतिहास और महत्व पर प्रकाश डाला। हिन्दुस्थान समाचार/अनिल

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in