woman39s-body-found-in-suspicious-circumstances-fear-of-murder-after-rape
woman39s-body-found-in-suspicious-circumstances-fear-of-murder-after-rape

संदिग्ध हालात में मिला युवती का शव, दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका

दुमका, 20 अप्रैल (हि.स.)। जिले के तालझारी ओपी थाना क्षेत्र अंतर्गत जनकपुर पंचायत के बेसला पहाड़ पर संदिग्ध हालात में युवती का शव मिला है। पुलिस ने दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जताई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए फूलों झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल, दुमका भेज दिया है। युवती की शिनाख्त नहीं हो पाया है। युवती के चेहरे एवं शरीर पर चोट के निशान पाये गए गए हैं। थाना प्रभारी प्रफुल्ल कुमार महतो ने बताया कि प्रथम दृष्टया में प्रेम प्रसंग में हत्या प्रतीत हो रहा है। दुष्कर्म की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। युवती का शरीर पर चोट के निशान है। पुलिस युवती की शिनाख्त का प्रयास कर रही है। हिन्दुस्थान समाचार/नीरज/चंद्र

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in