woman-commits-suicide-by-swinging-in-muru
woman-commits-suicide-by-swinging-in-muru

मुरहू में फंदे से झूल कर महिला ने की आत्महत्या

खूंटी, 07 मार्च (हि.स.)। मुरहू थाना अंतर्गत सिंघा दुलुवा गांव निवासी हाबिल मुंडा की पत्नी अनीता हंस(40) ने शनिवार अपराह्न एक आम के पेड़ में फंदे से झूलकर आत्महत्या कर ली। जानकारी के अनुसार शनिवार अपराह्न दुलुवा टोंगरी के समीप मवेशी चराने गए कुछ बच्चों ने एक आम के पेड़ में फंदे से झूलते उक्त महिला के शव को देखा और जानकारी ग्रामीणों को दी। सूचना पर जब ग्रामीण वहां पहुंचे, तब उन्होंने मृतका की शिनाख्त अनीता हंस के रूप में की। बाद में इसकी सूचना मुरहू थाना की पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही मुरहू थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक छानबीन के बाद शव को फंदे से उतारकर अपने कब्जे में लिया। रविवार को सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद शव स्वजनों को सौंप दिया गया। बताया गया कि एक दिन पूर्व मृतका का अपने पति से किसी बात पर विवाद हुआ था। इसी बात पर संभवत आवेश में उसने इस घटना को अंजाम दिया। इस संबंध में मुरहू थाना में अस्वाभाविक मौत का एक मामला दर्ज किया गया है। हिन्दुस्थान समाचार/अनिल

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in