wife-refuses-to-dance-wife-stabs-husband-with-rod-dies
wife-refuses-to-dance-wife-stabs-husband-with-rod-dies

डांस करने से मना किया, तो पत्नी ने पति पर रॉड से किया वार, मौत

रांची, 21 फरवरी (हि.स.)। बोकारो जिले के सेक्टर-6 थाना क्षेत्र में डांस करने से मना करने पर पत्नी ने अपने पति पर ही रॉड से वार कर दिया, जिसके कारण घायल पति की इलाज के क्रम में मौत हो गयी। पुलिस ने आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है। घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार सेक्टर 6 थाना क्षेत्र के बगीचा टोला पत्थर खदान के निकट सरस्वती पूजा के बाद 19 फरवरी को मूर्ति विसर्जन के दौरान 35वर्षीय कृष्णा बागती की पत्नी आरती देवी डीजे पर डांस करना चाहती थी, लेकिन जब कृष्णा ने ऐसा करने से पत्नी को मना किया, तो वह आक्रोशित हो गयी और लोहे की रॉड से अपने पति पर ही हमला कर दिया। बाद में घायल युवक को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया,जहां इलाज के क्रम में शनिवार देर रात उसकी मौत हो गयी। पुलिस ने आरोपी महिला को रविवार को गिरफ्तार कर लिया। मृतक पत्थर खदान में मजदूरी करता था, जबकि उसकी पत्नी आरती देवी सेक्टर 5 डी के कुछ घरों में काम करती थी। दंपती की दो बेटियां और एक बेटा भी है। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच की जा रही है। आरोपी महिला से पुलिस अन्य विवाद के बारे में भी पूछताछ कर रही है। हिन्दुस्थान समाचार/ विकास

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in