wife-of-martyr-of-jharkhand-movement-met-chief-minister
wife-of-martyr-of-jharkhand-movement-met-chief-minister

मुख्यमंत्री से झारखंड आंदोलन के शहीद की पत्नी ने की मुलाकात

रांची, 23 मार्च (हि.स.)। झारखंड विधानसभा स्थित मुख्यमंत्री कक्ष में मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से बोकारो जिले के चंद्रपुरा प्रखंड स्थित सिजुआ बस्ती निवासी और झारखंड आंदोलन के शहीद सुदन महतो की आश्रिता पत्नी विमला देवी और पुत्र प्रेमचंद महतो ने मंगलवार को मुलाकात की। उन्होंने मुख्यमंत्री से कहा कि 30 वर्ष पूर्व झारखंड आंदोलन के दौरान गोली लगने से सुदन महतो की मौत हो गयी थी। लेकिन, तत्कालीन बिहार सरकार ने उनके शव को अज्ञात घोषित कर दिया। ऐसे में हम लोगों ने तेनुघाट अदालत में याचिका दायर की। अब अदालत ने उनके पक्ष में फैसला दिया है। उन्होंने मुख्यमंत्री से कहा कि सुदन महतो ने झारखंड आंदोलन में शहादत दी थी। ऐसे में आन्दोलनकारियों के लिए घोषित सरकारी योजनाओं और सुविधा का लाभ देने उन्हें मिलना चाहिए। इस मौके पर विधायक अनुप सिंह भी मौजूद थे। हिन्दुस्थान समाचार /वंदना

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in