vishwa-hindu-parishad-casts-granddaughter-on-mamta-and-yashwant39s-picture
vishwa-hindu-parishad-casts-granddaughter-on-mamta-and-yashwant39s-picture

विश्व हिंदू परिषद ने ममता और यशवंत की तस्वीर पर पोती कालिख

07/05/2021 रामगढ़, 07 मई (हि.स.)। पश्चिम बंगाल में भाजपा कार्यकर्ताओं पर टीएमसी कार्यकर्ताओं के द्वारा लगातार किए जा रहे हमले के खिलाफ रामगढ़ में विश्व हिंदू परिषद ने विरोध जताया है। शुक्रवार को विहिप कार्यकर्ताओं ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और टीएमसी के नेता सह पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा की तस्वीर पर कालिख पोती। इसके बाद उन दोनों की तस्वीरों को जलाकर अपना विरोध प्रकट किया। पुतला दहन कार्यक्रम में करोना महामारी को ध्यान रखते हुए विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कुछ कार्यकर्ता ही इस प्रदर्शन में शामिल हुए। संगठन के नेता छोटू वर्मा ने कहा कि पश्चिम बंगाल में हिंदुओं पर जिस तरह से अत्याचार हो रहा है यह मुगल काल की बर्बरता को याद दिला रहा है। हम लोग ममता बनर्जी को चेतावनी देते हैं कि जितनी जल्दी हो सके इस रक्तपात को रोक लें। अन्यथा इसका गंभीर परिणाम उन्हें भुगतना होगा। आगामी दिनों में बंगाल जाने वाली सारी सड़कों को बंद करने का काम किया जाएगा। दीपक मिश्रा ने कहा कि अब समय आ गया है कि हिंदू समाज को अपने हित और अहित को पहचान कर वोट करना होगा। बंगाल में इतने सारे हिंदुओं का कत्ल हुआ, कई महिलाओं का बलात्कार हुआ। कई घरों में आग लगा दिया गया। किसी भी राजनीतिक पार्टी का एक भी बयान हिंदू समाज के बचाव में नहीं आया। विहिप नेताओं ने कहा कि यशवंत सिन्हा कभी रामगढ़ की धरती पर कदम रखते हैं तो उनका जोरदार विरोध किया जाएगा। हिन्दुस्थान समाचार/अमितेश

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in