villagers-were-made-aware-about-witch-occupation-and-mob-litching
villagers-were-made-aware-about-witch-occupation-and-mob-litching

डायन बिसाही और मॉब लिचिंग को लेकर ग्रामीणों को किया गया जागरुक

09/04/2021 रांची, 09 अप्रैल (हि.स.)। बेड़ो थाना क्षेत्र के कादोजोड़ो गांव में शुक्रवार को सामुदायिक पुलिसिंग की पहल करते हुए जागरुकता अभियान चलाया गया। इस दौरान पुलिस ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनी और उनका निदान करने का भरोसा दिया। साथ ही समाज के कुप्रथा डायन बिसाही, मॉब लिचिंग मामले में लोगों को जागरुक किया गया। साथ ही कहा गया कि किसी के बहकावे में ना आये। पुलिसकर्मियों ने कहा कि किसी के बीमार होने पर ओझा-गुणी के पास ना जाये सीधे अस्पताल जायें । किसी भी स्थिति में कानून को अपने हाथ में ना लें। पुलिस 24 घंटे आपके सेवा में हाजिर रहेगी। कोर्ठ भी परेशानी होने पर तुरंत पुलिस को फोन करें। मौके पर बेड़ो थाना प्रभारी मनीष कुमार गुप्ता सहित अन्य पुलिसकर्मी और ग्रामीण मौजूद थे। हिन्दुस्थान समाचार/ विकास

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in