राज्यपाल से कुलपतियों ने की मुलाकात, शैक्षणिक व प्रशासनिक गतिविधियों से अवगत कराया

vice-chancellors-met-governor-apprised-of-academic-and-administrative-activities
vice-chancellors-met-governor-apprised-of-academic-and-administrative-activities

रांची, 17 फरवरी(हि.स.)। राज्यपाल सह झारखंड राज्य के विश्वविद्यालयों की कुलाधिपति द्रौपदी मुर्मू से बुधवार को कोल्हान विश्वविद्यालय के प्रतिकुलपति डॉ. अरुण कुमार सिन्हा ने राज भवन आकर भेंट की। इस क्रम में उन्होंने विश्वविद्यालय की प्रशासनिक, शैक्षणिक गतिविधियों एवं एकेडमिक कैलेंडर से अवगत कराया। इधर, द्रौपदी मुर्मू से आज झारखण्ड राय विश्वविद्यालय की कुलपति डॉ. सविता सेंगर ने राज भवन आकर मुलाकात की तथा विश्वविद्यालय की शैक्षणिक एवं प्रशासनिक गतिविधियों से अवगत कराया। हिन्दुस्थान समाचार /वंदना-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in