vhp-urged-to-provide-facilities-to-the-descendants-of-birsa-munda
vhp-urged-to-provide-facilities-to-the-descendants-of-birsa-munda

विहिप ने बिरसा मुंडा के वंशजों को सुविधा दिलाने का किया आग्रह

खूंटी, 16 जून (हि.स.)। विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को विधायक और राज्य के पूर्व ग्रामीण विकास मंत्री नीलकंठ सिंह मुंडा से मुलाकात कर अमर शहीद भगवान बिरसा मुंडा के वंशजों की दयनीय स्थिति की जानकारी और उन्हें हर संभव सुख-सुविधा दिलाने का आग्रह किया। विहिप के प्रियांक ने विधायक को बताया कि धरती आबा की पुण्यतिथि पर विहिप कार्यकर्ताओं ने उनके पैतृक गांव उलिहातू जाकर श्रद्धांजलि दी और उनके वंशजों से मुलाकात कर उनकी माली हालत की जानकारी ली। बताया गया कि उनके वंशजों की स्थिति अत्यंत दयनीय है। विहिप ने विधायक से इस दिशा में सकारात्मक पहल करने का आग्रह किया। विधायक ने कहा कि जब वे ग्रामीण विकास मंत्री थे, उस समय उलिहातू के विकास के लिए कई कार्य किये गये हैं। उन्होंने कहा कि उनके वंशजों को सुविधा दिलाने का हर संभव प्रयास किया जायेगा। हिन्दुस्थान समाचार/अनिल

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in