vhp-mourns-the-death-of-trustee-of-jharkhand-province
vhp-mourns-the-death-of-trustee-of-jharkhand-province

विहिप झारखंड प्रांत के ट्रस्टी के निधन पर शोक व्याप्त

10/05/2021 रांची, 10 मई (हि.स.)। विश्व हिन्दू परिषद झारखंड प्रांत के ट्रस्टी व्यवसायी ज्ञान प्रकाश चालान (72) की मौत से हिंदू संगठनों में शोक व्याप्त है। विश्व हिंदू परिषद के प्रांत मंत्री वीरेंद्र साहू ने उनके निधन पर शोक जताते हुए कहा कि सभी हिंदू संगठनों के संकट के क्षण में वह सदैव खड़े रहा करते थे। उनके निधन से हिंदू समाज को एक अपूरणीय क्षति हुई है, जिसकी निकट भविष्य में भरपाई कर पाना असंभव है। उनके निधन की जानकारी मिलते ही विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल, दुर्गा वाहिनी, सहित सभी हिंदू संगठन और धार्मिक संगठन में शोक की लहर है। उनके निधन पर शोक संवेदना प्रकट करने वालों में प्रांत संगठन मंत्री देवी सिंह, क्षेत्र मंत्री वीरेंद्र विमल, बजरंग दल प्रांत प्रशिक्षण प्रमुख रंगनाथ महतो, प्रांत उपाध्यक्ष देवी प्रसाद शुक्ला, गिरजा शंकर पांडे, राज किशोर,प्रकाश चंद्र सिन्हा, गंगा प्रसाद यादव, सुशील कुमार, प्रकाश पांडेय, हेमंत महंती, अमर प्रसाद, अजय अग्रवाल, युगल किशोर प्रसाद, दीपा रानी कुंज, दिलीप कुमार, शांतनु दासगुप्ता, राजेश महतो, रविशंकर राय, पारसनाथ मिश्रा, बीना मिश्रा, रोहित परमार आदि प्रमुख हैं। उल्लेखनीय है कि ज्ञान प्रकाश जलान उर्फ ज्ञानू जलान राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ रांची विभाग के पूर्व संघचालक वर्तमान में प्रांत कार्यकारिणी सदस्य थे। इसके अलावा जलान हिंदू संगठनों से जुड़े हुए थे। जलान का दिल्ली स्थित एम्स अस्पताल सोमवार को सुबह पांच बजे कोरोना से निधन हो गया। हिन्दुस्थान समाचार/ विकास/चंद्र

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in