Vehicle investigation operation carried out, 5.36 lakh fine was recovered
Vehicle investigation operation carried out, 5.36 lakh fine was recovered

वाहन जांच अभियान चला, 5.36 लाख वसूला गया जुर्माना

रांची, 13 जनवरी (हि.स.)। झारखंड पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर पूरे राज्य में तीन घंटे वाहन जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान 23 443 बाइक की जांच की गई। इनमें 223 बाइक जब्त किए गए। जबकि 422 वाहन से तीन लाख 58 हजार 500 जुर्माना वसूला गया। इस दौरान नशे में वाहन चलाने वाले 6 लोग पकड़े गए। जबकि बिना रजिस्ट्रेशन के वाहन चलाने वाले छह वाहनों को पकड़ा गया और उनसे 15000 जुर्माना वसूला गया। इस दौरान 4 लोगों को लाइसेंस रद्द करने का प्रस्ताव समर्पित किया गया। जबकि बगैर मास्क के वाहन चलाने वाले 122 लोगों से 58 हजार जुर्माना वसूला गया। वहीं, बगैर अनुज्ञप्ति वाहन चलाने के लिए 32 लोगों से एक लाख पांच हजार जुर्माना वसूला गया। तीन घंटे तक चले अभियान में पांच लाख 36 हजार 500 रुपये का कुल जुर्माना वसूला गया। हिन्दुस्थान समाचार/ विकास-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in