various-party-leaders-joined-congress
various-party-leaders-joined-congress

कांग्रेस में शामिल हुआ विभिन्न पार्टी के नेता

रांची, 28 फरवरी (हि.स.)। प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में रविवार को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष रामेश्वर उरांव के समक्ष गिरिडीह जिला के अध्यक्ष नरेश वर्मा की अगुवाई में विभिन्न पार्टी के सैकड़ो नेता व कार्यकर्ता कांग्रेस में शामिल हुए। इस अवसर पर कार्यकारी अध्यक्ष केशव महतो कमलेश एवं संगठन प्रभारी रवीन्द्र सिंह ने पार्टी में शामिल होने वाले सभी नेताओं व कार्यकर्ता को माला व पार्टी का पट्टा पहनाकर स्वागत एवं अभिनंदन किया। उरांव ने कहा कि कांग्रेस के प्रति लोगों की आस्था और विश्वास लगातार बढ़ रही है। इस लिहाज से राज्य के विभिन्न राजनैतिक दल के नेता व कार्यकर्ता कांग्रेस के प्रति विशेष लगाव रखते हुए शामिल हो रहे है। कांग्रेस पार्टी में सबका तहेदिल से स्वागत है। उन्होंने गिरिडीह जिला अध्यक्ष नरेश वर्मा, बगोदर विधानसभा कांग्रेस के पूर्व प्रत्याशि बासदुवे वर्मा, एवं इंटक राष्ट्रीय सचिव सह राजकिशोर सिंह को धन्यवाद दिया है, जिनके प्रयास से लोगों को कांग्रेस पार्टी में शामिल कराया। कांग्रेस में शामिल होने वालों में इकबाल, बिजेन्द्र माथुर, मुरली मण्डल, घनश्याम मंडल, राजेन्द्र सिंह, भुनेश्वर रविदास आदि शामिल हैं। हिन्दुस्थान समाचार/कृष्ण

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in