valmiki-nagar-approached-1300-houses-and-raised-funds-of-one-lakh-75
valmiki-nagar-approached-1300-houses-and-raised-funds-of-one-lakh-75

वाल्मीकि नगर ने 1300 घरों में संपर्क कर एक लाख 75 का किया निधि संग्रह

रांची, 27 फरवरी (हि.स.)। श्री राम जन्मभूमि मंदिर निर्माण निधि संग्रह समर्पण समिति की ओर से देशव्यापी महासंपर्क अभियान माघ पूर्णिमा दिन शनिवार को समाप्त हो गया। यह 15 जनवरी को शुरू हुआ था।यह अभियान एक माह 42 दिनों तक लगातार चला । इस अभियान के दौरान राम भक्तों की टोली घर घर पहुंच कर अयोध्या में भव्य मंदिर निर्माण के लिए निधि समर्पण करवाया। इसी के तहत वाल्मीकि नगर इंद्रप्रस्थ कॉलोनी जोड़ा तालाब बरियातू से 175000 रुपये की निधि संग्रह किया गया। साथ ही 1300 घरों मैं संपर्क किया गया। इस राशि को श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के अकाउंट में डाला गया। इस अभियान में मुख्य रूप से प्रकाश चंद्र सिन्हा, मुकेश कुमार, दयानंद सिंह, राजेश कुमार, बाल्मीकि पाठक, संजय कुमार शर्मा, रंजित कुमार, आशुतोष कुमार सहित अन्य ने सहयोग किया। विहिप रांची महानगर अध्यक्ष ने दिए 51 हजार रुपये विश्व हिंदू परिषद( विहिप)के रांची महानगर अध्यक्ष प्रवीण लोहिया ने विहिप के अंतरराष्ट्रीय मंत्री मिलिंद परांडे के रांची आगमन पर लक्ष्मीनारायण मंदिर में आयोजित समारोह में श्री राम जन्मभूमि मंदिर निर्माण के लिए 51 हजार रुपये का योगदान दिया। हिन्दुस्थान समाचार/ विकास

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in