( अपडेट) जामताड़ा के पूर्व विधायक विष्णु भैया का निधन

update-former-jamtara-mla-vishnu-bhaiya-passed-away
update-former-jamtara-mla-vishnu-bhaiya-passed-away

रांची, 04 अप्रैल (हि.स.)। जामताड़ा के पूर्व विधायक और कद्दावर नेता विष्णु भैया का शनिवार देर रात रांची के मेडिका अस्पताल में निधन हो गया। विष्णु भैया किडनी सम्बंधी रोग से पीड़ित थे। पूर्व विधायक के दामाद हरिओम ने बताया कि विष्णु भैया की स्थिति हाल के दिनों में काफी खराब हो चुकी थी। 16 मार्च को उन्हें रिम्स के क्रिटिकल केयर विभाग में भर्ती किया गया था। डॉक्टर प्रदीप भट्टाचार्य ने बताया था कि उनके फेफड़े के दाहिने हिस्से में सूजन और पानी जमा हो गया है। इस वजह से शरीर के दूसरे हिस्से में भी सूजन आ गया है। होली के पहले उन्हें डिस्चार्ज करा कर घर ले जाया गया था ।अचानक दोबारा स्थिति बिगड़ने पर मेडिका अस्पताल में डॉक्टर विजय मिश्रा की देखरेख में भर्ती किया गया था। वहीं शनिवार देर रात उनका निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार जामताड़ा में आज रविवार को ही किया जाएगा। हिन्दुस्थान समाचार/ विकास/ प्रभात ओझा

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in