update-chief-minister-handed-over-appointment-letters-to-27-players
update-chief-minister-handed-over-appointment-letters-to-27-players

(अपडेट) मुख्यमंत्री ने 27 खिलाड़ियों को सौंपा नियुक्ति पत्र

रांची, 17 मार्च (हि.स.)। झारखंड में कई खिलाड़ियों को सीधी नौकरी दी गई है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बुधवार को रांची स्थित प्रोजेक्ट बिल्डिंग में खिलाड़ियों को नियुक्ति पत्र सौंपे और शुभकामनाएं दी। इसके साथ ही उन्होंने खिलाड़ियों से नई जिम्मेदारी का बखूबी निर्वहन करने की उम्मीद जताई। जिन्हें नियुक्ति पत्र सौंपे गए हैं उनमें अधिकतर खिलाड़ियों को राज्य सरकार के स्तर से गृह विभाग में नौकरी दी जा रही है। इन सभी खिलाड़ियों को गृह विभाग में कांस्टेबल के पद पर नियुक्ति पत्र सौंपा गया है। 36 खिलाड़ियों में से बुधवार को 27 को नियुक्ति पत्र सौंपा गया, जबकि नौ को उनकी अनुपस्थिति के कारण नियुक्ति पत्र उनके घर भेज दिया जाएगा। जिन खिलाड़ियों को नियुक्ति पत्र सौंपा गया, उनमें 10 पुरुष और 17 महिला खिलाड़ी शामिल हैं। खिलाड़ियों को नियुक्ति पत्र सौंपने के मौके पर आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने एक बार फिर कहा कि सरकार खेल और खिलाड़ियों को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है। सरकार ने सभी 24 जिलों में खेल पदाधिकारियों की नियुक्ति की है, यह पहली बार हुआ है कि पदाधिकारियों की पोस्टिंग लॉटरी के माध्यम से की और जिलों में उन्होंने योगदान दिया। उन्होंने कहा कि खेल जगत में झारखंड की पुरानी पहचान रही है। राज्य के पिछड़े क्षेत्रों से कई खिलाड़ियों ने देश-दुनिया में अपना नाम रोशन किया है। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों की प्रतिभा को पहचानने में विलंब जरूर हुआ है। नौकरी की उम्मीद संजोएं खिलाड़ियों की पीड़ा उन्हें परेशान करती थी। कई खिलाड़ियों को उन्होंने व्यक्तिगत तौर पर मदद की है। सरकार में वे नहीं थे, तब भी खिलाड़ियों की भावना का कद्र करते थे। हेमंत सोरेन ने कहा कि खिलाड़ियों की प्रतिभा के अनुरूप हमने सीधी नौकरी देने का फैसला लिया था। उसे मूर्त रूप दे रहे हैं। आगे भी सरकार खिलाड़ियों के भविष्य का ख्याल रखेगी। कोई भी खिलाड़ी उम्मीद नहीं छोड़ें। सरकार नई कार्य योजना के साथ काम कर रही है। इससे पहले राज्य स्थापना दिवस पर पंद्रह नवंबर 2020 को बिरसी मुंडू को सांकेतिक तौर पर नियुक्ति पत्र सौंपा गया था। फिलहाल वे डीएसओ कार्यालय में कार्यरत हैं। गौरतलब है कि सरकार ने विभिन्न प्रतियोगिता में श्रेष्ट प्रदर्शन और मेडल जीतने वाले राज्य के 40 खिलाड़ियों को नौकरी देने के लिए सूचीबद्ध किया था। इन खिलाड़ियों में बिमला मुंडा का नाम भी शामिल है, जो तंगी की हालत में परिवार का खर्च चलाने के लिए हड़िया बेचने को मजबूर थीं, जबकि एक और खिलाड़ी सरिता तिर्की दिहाड़ी मजदूरी करती थी। गृह विभाग में दी गई है नौकरी मौके पर खेल विभाग की सचिव पूजा सिंघल ने बताया कि 27 खिलाड़ियों को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने नियुक्ति पत्र प्रदान किया, जबकि एक खिलाड़ी को पहले ही नियुक्ति पत्र दिया जा चुका है। जिन खिलाड़ियों को नियुक्ति पत्र मिला है, उन्हें गृह विभाग में नौकरी दी गई है। उन्होंने यह भी बताया कि नियुक्ति पत्र प्राप्त करने वाले 27 खिलाड़ियों में 17 महिला खिलाड़ी और 10 पुरुष खिलाड़ी शामिल है। इन खिलाड़ियों को मिला नियुक्ति पत्र तीरंदाजी लखी मंडल, जयलक्ष्मी लागुरी, तुलसी हेंब्रम, सुमनलता मुर्मू और सुकमति पूर्ति वुशु कुमारी प्रियंका, इंदु मुंडा, राहुल मिंज, ज्योति कुमारी और दीपक बहादुर तितुंग कराटे अर्पणा कुमारी, देवानंद बास्के, सीमा कुमारी सिन्हा और विमला मुंडा लॉनबॉल कविता कुमारी, आलोक लकड़ा,, मोहम्मद आबुतालिब अंसारी, राजीव कुमार साहू और नूतन मंजू मिंज ताइक्वांडो मनीषा सिंह, फणी भूषण प्रसाद, परवीन अख्तर, और प्रीति कुमारी साइकिलिंग नवीन कुमार राम और राकुमार भट्ट हैंडबॉल वासिऊल हसन बॉक्सिंग संगीता खलखो मौके पर मुख्य सचिव सुखदेव सिंह, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव राजीव अरुण एक्का, पुलिस महानिदेशक नीरज सिन्हा और पर्यटन, कला-संस्कृति, खेलकूद और युवा कार्य मंत्रालय की सचिव पूजा सिंघल विशेष रूप से उपस्थित थीं। हिन्दुस्थान समाचार/ वंदना

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in