university-students-should-also-develop-a-sense-of-humanity-and-moral-values-governor
university-students-should-also-develop-a-sense-of-humanity-and-moral-values-governor

विश्वविद्यालय विद्यार्थियों में मानवता और नैतिक मूल्यों की भी भावना विकसित करें : राज्यपाल

-रांची विश्वविद्यालय में पहली बार ऑनलाइन दीक्षांत समारोह का हुआ आयोजन - 62 गोल्ड मेडल देकर छात्र-छात्राओं को किया गया समानित रांची, 01 मार्च (हि.स.)। रांची विश्वविद्यालय में पहली बार ऑनलाइन दीक्षांत समारोह का आयोजन सोमवार को किया गया। कोविड-19 के मद्देनजर जारी गाइडलाइन के तहत रांची विश्वविद्यालय का 34वें दीक्षांत समारोह लीगल स्टडीज सेंटर और विभिन्न विभागों में आयोजित किया गया। इस दौरान राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने विद्यार्थियों को ऑनलाइन संबोधित किया। कोरोना को देखते हुए राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू के निर्देश के बाद विश्वविद्यालय प्रबंधन की ओर से इस कार्यक्रम को ऑनलाइन ही आयोजित किया गया। राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि विश्वविद्यालय विद्यार्थियों को सिर्फ ज्ञान और कौशल ही न प्रदान करें, बल्कि उनमें मानवता और नैतिक मूल्यों की भी भावना विकसित करें। शिक्षा ही सामाजिक परिवर्त्तन और आर्थिक तरक्की का जरिया है। उन्होंने कहा कि उच्च शिक्षा का संबंध बेहतर शिक्षा से है और यही शिक्षा बेहतर समाज का निर्माण भी करती है। राज्यपाल ने कहा कि युवा सबसे अधिक रचनाशील होते हैं, सपना देखना बहुत जरूरी है और विष्वविद्यालय के पास भी एक सपना होना चाहिए तथा उसे धरती पर सफलतापूर्वक उतारने के लिए समर्पण की भावना होनी चाहिए। राज्यपाल सोमचार को रांची विश्वविद्वालयके 34वें दीक्षांत समारोह को वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से संबोधित कर रही थी। उन्होंने गोल्ड मेडल से सम्मानित विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दी हैं। इस समारोह में स्नातकोत्तर सत्र 2018 -20 और स्नातक सत्र 2017- 20 के टॉपर के बीच गोल्ड मेडल वितरित किए गए। रांची विश्वविद्यालय के लीगल स्टडीज सेंटर में ऑफलाइन तरीके से गोल्ड मेडल का वितरण किया गया। इस दौरान विश्वविद्यालय के कुलपति रमेश कुमार पांडेय, कुलपति कामिनी कुमार, रजिस्ट्रार, डीएसडब्ल्यू समेत कई पदाधिकारी उपस्थित थे। हालांकि गोल्ड मेडल ही इस दौरान सिर्फ वितरित किए गए हैं। कुल 62 गोल्ड मेडल विद्यार्थियों के बीच बांटे गए। मौके पर रांची विश्वविद्यालय के डीएसडब्ल्यू ने कहा कि विश्वविद्यालय के लिए यह बेहतर मौका था। जब पहली बार ऑनलाइन तरीके से राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने विद्यार्थियों को संबोधित किया। कुल 62 गोल्ड मेडल में 40 गोल्ड मेडल छात्राओं ने हासिल किया। हिन्दुस्थान समाचार/ विकास

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in