union-ministers-nitin-gadkari-and-arjun-munda-to-lay-foundation-stone-of-bharatmala-project-on-saturday
union-ministers-nitin-gadkari-and-arjun-munda-to-lay-foundation-stone-of-bharatmala-project-on-saturday

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और अर्जुन मुंडा शनिवार को करेंगें भारतमाला परियोजना का शिलान्यास

खूंटी, 02 अप्रैल(हि .स.)। राज्य के लेागों का भारतमाला परियोजना के तहत सड़क निर्माण का सपना साकार होनेवाला है। केंद्रीय मंत्रीह नितिन गडकरी और अर्जुन मुंडा शनिवार को राज्य में कई फोरलेन सड़कों के निर्माण कार्य का ऑनलाइन शिलान्यास करेंगे। गौरतलब है कि भारतमाला सड़क परियोजना के अन्तर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 143डी जो कि खूंटी जिला अन्तर्गत कर्रा प्रखण्ड के ग्राम लापा से कुलहुटू तक सड़क का निर्माण किया जाना प्रस्तावित है। इस परियोजना के लिए लगभग 652 एकड़ रैयती जमीन का अधिग्रहण किया जाना है। क्षेत्र में इस सड़क के निर्माण की इस सौगात के लिए तोरपा विधायक कोचे मुण्डा, जिला सांसद प्रतिनिधि मनोज कुमार, भाजपा के अजजा मोर्चा प्रदेश मंत्री जगन्नाथ मुण्डा, वरिष्ठ कार्यकर्ता नीरज पाढ़ी, वरिष्ठ जनसंघी कार्यकर्ता विनोद सोनीए विष्णु सोनी, शिवकुमार केशरी सहित कई लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, नितिन गडकरी और अर्जुन मुंडा के प्रति आभार व्यक्त किया है। हिन्दुस्थान समाचार/अनिल

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in