union-minister-arjun-munda-will-come-to-khunti-on-26th-will-participate-in-many-programs
union-minister-arjun-munda-will-come-to-khunti-on-26th-will-participate-in-many-programs

26 को खूंटी आयेंगे केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, कई कार्यक्रमों में भाग लेंगे

खूंटी, 24 फरवरी (हि.स.)। जनजातीय मामलों के केन्द्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा 26 फरवरी को खूंटी जिले के कार्यक्रमों में भाग लेंगे। इस सबंध में जिला सांसद प्रतिनिधि मनोज कुमार ने बताया कि केंद्रीय मंत्री व खूंटी के सांसद अर्जुन मुंडा 26 फरवरी को सुबह 11 बजे नगर भवन खूंटी में राज्य स्तरीय पावर लिफ्टिंग प्रतियोगिता का उद्घाटन करेंगे। बाद में अपराहन 12:30 बजे केंद्रीय मंत्री तोरपा के विधायक कोचे मुंडा के ममरला स्थित आवास पर तोरपा प्रखंड के प्रमुख कार्यकर्ताओं के साथ बातचीत करेंगे। मौके पर लोकसभा के पूर्व उपाध्यक्ष पद्मभूषण कड़िया मुंडा और विधायक कोचे मुंडा भी उपस्थित रहेंगे। सासंद प्रतिनिधि ने बताया कि मंत्री मुंडा अपराह्न डेढ बजे तोरपा प्रखंड के बारकुली गांव में जलमीनार का शिलान्यास करेंगे। केंद्रीय मंत्री उसी दिन अपराह्न तीन बजे रनिया प्रखंड के बनई मुंडा टोली में आयोजित स्थानीय कार्यक्रम में भाग लेंगे। विधायक आवास में आयोजित कार्यक्रम सहित अन्य सभी कार्यक्रमों में केंद्रीय मंत्री के साथ पद्मभूषण कड़िया मुंडा व विधायक कोचे मुंडा भी रहेंगे। हिन्दुस्थान समाचार/अनिल

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in