two-more-patients-of-black-fungus-found-in-jharkhand-a-total-of-150
two-more-patients-of-black-fungus-found-in-jharkhand-a-total-of-150

झारखंड में मिले ब्लैक फंगस के दो और मरीज, कुल 150

रांची, 30 जून (हि. स.)। झारखंड में बुधवार को ब्लैक फंगस के दो और मरीज पाए गए हैं। राज्य में अब ब्लैक फंगस के कुल मरीजों की संख्या 150 हो गई है। इनमें 86 मरीजों में ब्लैक फंगस के लक्षण पाए गए हैं जबकि 64 संदिग्ध हैं। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार राज्य में कोविड-19 के वर्तमान में कुल 949 सक्रिय मामले हैं। राज्य में अबतक कुल 99,35,676 सैम्पल की जाँच की गई है। राज्य की कोविड-19 रिकवरी दर 98.25 तथा मृत्यु दर 1.48 प्रतिशत है। सक्रिय मामलों में से 697 (73.45 प्रतिशत) मामले एसिम्टोमेटिक तथा 252 (26.55 प्रतिशत) मामले सिम्टोमेटिक श्रेणी के हैं। राज्य में 29 जून को पाॅजिटिविटि दर 0.17 प्रतिशत पायी गयी। राज्य में अबतक कुल 3,45,525 पाॅजिटिव कोविड-19 की पहचान हुई है तथा अब तक कुल 5,113 लोगों की कोविड-19 से मृत्यु हुई है। 29 जून को वैक्सीन की 47,066 डोज लगाई गयी, जिसमें से 36,342 लोगों को पहली डोज एवं 10,724 लोगों को दूसरी डोज दी गई। कुल 46,572 डोज 18 वर्ष के ऊपर के व्यक्तियों को लगाई गयी। 29 जून तक कुल 57,71,362 लोगों को वैक्सीन की पहली डोज दी गई है। राज्य में अब तक कुल 10,58,181 लोगों को वैक्सीन का दूसरा डोज भी दिया जा चुका है। राज्य में 29 जून तक 18 वर्ष आयु वर्ग के 52,03,791 लोगों को वैक्सीन की पहली डोज लगा दी गई है। 29 जून तक 18 वर्ष आयु वर्ग के 6,85,656 लोगों को वैक्सीन की दूसरी डोज भी लगा दी गई है। राज्य में कोविशील्ड की कुल 47,829 और कोवैक्सीन की कुल 34,823 वैक्सीन उपलब्ध है। हिन्दुस्थान समाचार/कृष्ण

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in