two-day-women39s-football-and-men39s-hockey-competition-concludes
two-day-women39s-football-and-men39s-hockey-competition-concludes

दो दिवसीय महिला फुटबॉल और पुरुष हॉकी प्रतियोगिता का समापन

खूंटी, 06 अप्रैल (हि.स.)। अड़की प्रखण्ड के अंतर्गत प्रोजेक्ट बालिका उच्च विद्यालय परिसर में मंगलवार को दो दिवसीय महिला फुटबॉल और पुरुष हॉकी प्रतियोगिता का समापन हुआ। खेल के अंतिम दिन उपायुक्त शशि रंजन ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया और कहा कि दृढ़ संकल्प के साथ आगे बढ़ने से ही सफलता मिलती है। प्रतियोगिता में 14 महिला फुटबॉल टीम और 24 पुरुष हॉकी टीम ने भाग लिया, जिसमें फाइनल में महिला वर्ग में कोवा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। दूसरे स्थान पर हेमरोम की टीम रही, जबकि पुरुष हॉकी में मरागंबुरू की टीम ने प्रथम स्थान व सरयाद को दूसरा स्थान हासिल किया। टीमों को प्रशस्ति पत्र, जर्सी, खेल सामग्री देकर सम्मानित किया गया। साथ ही प्रथम राउंड विजयी टीमों को भी खेल सामग्री व ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान बुजुर्ग महिलाओं को साड़ी औ पुरुषों को धोती वितरित किये गए। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर, अनुमण्डल पदाधिकारी हेमंत सती, उप विकास आयुक्त अरुण कुमार सिंह, एएसपी अभियान, प्रखण्ड विकास पदाधिकारी, थाना प्रभारी आदि उपस्थित थे। हिन्दुस्थान समाचार/अनिल

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in