two-accused-arrested-for-shooting-at-the-inspector-in-ranchi
two-accused-arrested-for-shooting-at-the-inspector-in-ranchi

रांची में दारोगा पर गोली चलाने वाले दो आरोपित गिरफ्तार

रांची, 19 मार्च (हि.स.)। रांची के चुटिया थाना क्षेत्र में गुरुवार को सब इंस्पेक्टर पर गोली चलाने वाले दो आरोपितों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपितों में इमरोज अंसारी उर्फ बाबू और तौकीद मल्लिक उर्फ शेखु शामिल हैं। पुलिस के मुताबिक इमरोज लोअर बाजार थाना क्षेत्र के मिल्लत कॉलोनी पथलकुदवा और तौकीद सदर थाना क्षेत्र के गढ़ा टोली के इदरीश कॉलोनी का रहने वाला है। इनके पास से एक लोडेड देशी पिस्टल, एक मैगजीन, एक देशी कट्टा, सात पीस गोली, एक स्कूटी, एक बड़ा स्प्रिंग वाला चाकू, दो मोबाइल, सोना का कई जेवरात जो चैन स्नैचिंग के बाद प्राप्त पैसा से खरीदा हुआ और कई आपत्तिजनक सामान बरामद किए गए हैं। एसएसपी सुरेंद्र कुमार झा ने शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि दोनों आरोपितों ने रांची के विभिन्न थाना क्षेत्र में चेन छिनतई की 25 से 30 घटनाओं को अंजाम दिया है। दोनों लोहरदगा जिले में दो और गुमला जिले में दो मामलों में जेल जा चुके हैं। इमरोज चार बार जेल जा चुका है और मास्टरमाइंड है। उल्लेखनीय है कि रांची में बीते गुरुवार को बदमाशों ने सब इंस्पेक्टर सुभाष चंद्र लकड़ा को तब गोली मारी थी जब सुभाष उनको हथियार के साथ दबोचने के लिए अकेले ही पीछा करते हुए बाइक से पहुंच गये थे। सब इंस्पेक्टर ने आरोपितों को देखकर रोका और भिड़ गये। इस बीच एक आरोपित ने दारोगा को गोली मार दी। गोली उनकी पैर में लगी। पुलिस ने 12 घंटे के अंदर आरोपितों को धर दबोचा। हिन्दुस्थान समाचार/ विकास/चंद्र

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in