two-accused-arrested-for-extortion-from-vehicles-arrested
two-accused-arrested-for-extortion-from-vehicles-arrested

वाहनों से रंगदारी वसूल रहे दो आरोपित गिरफ्तार

15/04/2021 मेदिनीनगर, 15 अप्रैल (हि.स.)। शहर थाना क्षेत्र से पुलिस ने गुरुवार को बस स्टैंड और ऑटो स्टैंड से रंगदारी वसूलने वाले दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पुलिस को देख तीन फरार हो गए हैं। रंगदारी वसूलने वाले नेपाली और राजन को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। गिरफ्तार हुए व्यक्तियों ने बताया कि रंगदारी की राशि अभिषेक सिंह उर्फ डब्लू सिंह को दिया जाता है। शहर थाना प्रभारी के अनुसार प्रति वाहन 40 से 50 रुपये वसूला जाता है। कुख्यात अपराधी डब्लू सिंह के नाम से शहर में रंगदारी वसूलने का कार्य धड़ल्ले से चल रहा है। हिन्दुस्थान समाचार/संजय

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in