tilak-raj-mangalam-becomes-the-head-of-shri-ram-janmabhoomi-temple-construction-fund-dedication-committee
tilak-raj-mangalam-becomes-the-head-of-shri-ram-janmabhoomi-temple-construction-fund-dedication-committee

श्री राम जन्मभूमि मंदिर निर्माण निधि समर्पण समिति के कार्याध्यक्ष बने तिलक राज मंगलम

रामगढ़, 19 फरवरी (हि.स.)। विश्व हिंदू परिषद द्वारा झारखंड में श्री राम जन्मभूमि मंदिर निर्माण निधि समर्पण समिति का गठन किया गया है। इस कमेटी में रामगढ़ के सुप्रसिद्ध व्यवसाई सह समाजसेवी तिलक राज मंगलम को कार्याध्यक्ष का पद दिया गया है। राम मंदिर के लिए बने इस समिति में उनका योगदान काफी अहम है। तिलक राज मंगलम पिछले कई दशकों से हिंदू संगठन के लिए काम करते आए हैं। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ में भी उन्होंने कई वर्षों तक अपना योगदान दिया है। उन्होंने कहा कि यह उनके लिए गौरव की बात है। जिस समिति में उन्हें शामिल किया गया है, उसके अध्यक्ष पद्मभूषण कड़िया मुंडा जी हैं। उपाध्यक्ष पद पर पद्म श्री मुकुंद नायक, पद्मश्री अशोक भगत, मंत्री डॉ वीरेंद्र साहू, सह मंत्री राकेश लाल और कोषाध्यक्ष मदन बगड़िया जी हैं। इन सभी लोगों के सहयोग से झारखंड में भी एक अभियान चलाया जाएगा। प्रदेश समिति में संतों के अलावा झारखंड के 31 गणमान्य को भी लिया गया है। उन्होंने बताया कि अभी राम मंदिर निर्माण हेतु पूरे देश में दान मांगा जा रहा है। 27 फरवरी के बाद अगर आप करोड़ों भी दान करना चाहेंगे, तो चाहकर भी दान नहीं कर पाएंगे। क्योंकि यह अंतिम तिथि है और संघ की यही कार्य प्रणाली और अनुशासन है। श्रद्धालु 10 रुपया ,100 रुपए ,1000 रुपए एवं अतिरिक्त योगदान राशि की रसीद प्राप्त कर सकते हैं। हिन्दुस्थान समाचार /अमितेश

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in