समाज के लिए अभिशाप है डायन कुप्रथा:उपायुक्त

the-witch-is-a-curse-for-society-deputy-commissioner
the-witch-is-a-curse-for-society-deputy-commissioner

मेदिनीनगर, 21 जनवरी (हि.स.)। जिले को डायन-बिसाही जैसे अंधविश्वास से मुक्ति दिलाने के उद्देश्य से गुरुवार को समाहरणालय परिसर से डायन-बिसाही उन्मूलन जागरूकता रथ रवाना किया गया। जागरूकता रथ को उपायुक्त शशि रंजन,उप विकास आयुक्त शेखर जमुआर,अपर समाहर्ता सुरजीत कुमार सिंह एवं समाज कल्याण पदाधिकारी आफताब आलम ने संयुक्त रुप से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। मौके पर उपायुक्त ने कहा कि डायन-बिसाही जैसा अंधविश्वास समाज के लिए अभिशाप है।डायन-बिसाही एक ऐसा कुप्रथा है, जिससे पलामू जिला भी प्रभावित है। ऐसी कुरीतियों पर अंकुश लगाने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि डायन-बिसाही जैसी कुप्रथा को सामाजिक जागरूकता के माध्यम से खत्म किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि डायन-बिसाही जैसी कुरीति से न केवल महिलाओं,बल्कि समाज में भी नकारात्मक विचार धारा बढ़ रही है।डायन-बिसाही के शक में किसी महिला को प्रताड़ित करना अपराध है।उन्होंने कहा कि आज के समाज में गरीब तथा असहाय महिलाएं इस कुरीति से सबसे ज्यादा प्रभावित हो रही है।इस समस्या के समाधान के लिए डायन-बिसाही उन्मूलन जागरूकता रथ रवाना किया गया है। हिन्दुस्थान समाचार/संजय-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in