झारखंड
प्रोत्साहन देने के लिए स्पीकर ने चलाई साइकिल
रांची, 13 मार्च (हि.स.)। झारखंड विधानसभा के अध्यक्ष रवींद्र नाथ महतो ने साइकिल राइडिंग को प्रोत्साहन देने के लिए शनिवार को अपने विधानसभा क्षेत्र नाला में साइकिल से भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि साइकिल के प्रचलन से जहां वायु प्रदूषण के नियंत्रण में जन भागीदारी को बढ़ावा मिलता है वहीं, इस दो पहिए की खासियत यह भी है कि एक पहिया से काम और दूसरे पहिया से व्यायाम होता है। हिन्दुस्थान समाचार/ कृष्ण/चंद्र