झारखंड
सदर अस्पताल में चल रहे वैक्सीनेशन सेंटर को राजकीय प्राथमिक विद्यालय थड़पखना में शिफ्ट किया गया
रांची, 15 अप्रैल (हि.स.)। रांची के सदर अस्पताल रांची में संचालित कोविड-19 टीकाकरण केन्द्र को राजकीय प्राथमिक विद्यालय थड़पखना हिन्दी में शिफ्ट कर दिया गया है। सदर अस्पताल रांची में कोविड-19 का टीका नहीं दिया जा रहा है। इस केन्द्र के टीकाकरण कार्य का संचालन राजकीय प्राथमिक विद्यालय थड़पखना हिन्दी में किया जा रहा है। जिन व्यक्तियों को सदर अस्पताल में टीका लगवाना था वो अब राजकीय प्राथमिक विद्यालय थड़पखना हिन्दी में अपना टीका लगवा रहे हैं। हिन्दुस्थान समाचार/ विकास