the-mortal-remains-of-navy-soldier-suraj-dubey-reached-ranchi
the-mortal-remains-of-navy-soldier-suraj-dubey-reached-ranchi

नौसेना जवान सूरज दुबे का पार्थिव शरीर पहुंचा रांची

विधायक सहित सेना अधिकारियों ने दी श्रद्धांजलि रांची, 07 फरवरी (हि.स.) । नौसेना जवान सूरज कुमार दुबे का पार्थिव शरीर रविवार को रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर लाया गया। एयरपोर्ट पर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। पांकी विधायक शशिभूषण मेहता ने एयरपोर्ट पर सूरज को श्रद्धांजलि दी। विधायक के अलावा सेना और नेवी के अधिकारियों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। उल्लेखनीय है कि पलामू के रहने वाले नौसेना जवान सूरज कुमार दुबे (24) के जिंदा जलाकर हत्या करने के मामले में परिजन बड़ी साजिश मान रहे हैं। नौसेना जवान सूरज कुमार दुबे को चेन्नई से अपहरण कर महाराष्ट्र के पालघर में जिंदा जला दिया गया था। सूरज पलामू के चैनपुर थाना क्षेत्र के कोल्हुआ के रहने वाले थे। 30 जनवरी को ड्यूटी ज्वाइन करने के लिए पलामू से निकले थे। उन्हें कोयंबटूर जाना था लेकिन चेन्नई से ही वे लापता हो गए। एक जनवरी को नेवी बेस से परिजनों को उनके ड्यूटी पर नहीं पहुंचने की सूचना मिली थी। पिछले शुक्रवार की रात सूरज महाराष्ट्र के पालघर में 90 प्रतिशत जले हुए पाए गए थे। गंभीर रूप से झुलसे सूरज की शनिवार को मुंबई में अस्पताल में मौत हो गई थी। घटना के बाद से सूरज के पैतृक गांव पलामू के चैनपुर थाना क्षेत्र के कोल्हुआ गांव में मातम पसरा हुआ है। मुंबई से फ्लाइट से शव रांची लाया गया। इसके बाद शव को पैतृक घर ले जाया जाएगा। सोमवार को कोयल नदी के तट पर उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। मामले में रांची सांसद संजय सेठ ने गृह मंत्री अमित शाह से मामले की उच्च स्तरीय जांच कराने और दोषियों को कड़ी सजा दिलाने की मांग की थी। हिन्दुस्थान समाचार/ विकास-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in