the-main-accused-of-gang-rape-of-a-minor-arrested
the-main-accused-of-gang-rape-of-a-minor-arrested

नाबालिग के सामूहिक दुष्कर्म का मुख्य आरोपित गिरफ्तार

देवघर, 08 अप्रैल (हि.स.)। कुंडा थाना पुलिस ने नाबालिग किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में मुख्य आरोपित को गिरफ्तार करने के साथ एक अन्य किशोर को भी निरूद्ध किया है। नगर इंस्पेक्टर कुमुद सिन्हा ने बताया कि बीते दिनों कुंडा थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव में 13 वर्षीय किशोरी के साथ एक व्यक्ति और एक किशोर ने सामूहिक दुष्कर्म किया था। ग्रामीणों ने मामले को पंचायत के जरिए रफा-दफा करने का प्रयास भी किया। जब बात न बनी तो नाबालिग अपने परिजन के साथ कुंडा थाना पहुंची और दो नामजद आरोपितों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म की शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि बीते 04 अप्रैल की देर रात्रि दुमका जिले की रहने वाली एक किशोरी कुंडा थाना क्षेत्र के एक गांव में ननिहाल के किसी रिश्तेदार की शादी समारोह में हिस्सा लेने आई थी। इसी दौरान कुंडा थाना क्षेत्र के खरखूंटी गांव के रहने वाले मोहमद फजिर मियां और एक किशोर ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। पीड़ित के बयान पर पुलिस ने दोनों नामजद आरोपितों के खिलाफ थाना में सामूहिक दुष्कर्म सहित पोस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज किया। इसके बाद कुंडा थाना प्रभारी अजय कुमार सिंह ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय की टेक्निकल टीम की मदद से छापेमारी कर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही किशोर को भी निरूद्ध किया है। हिन्दुस्थान समाचार/ चन्द्र विजय/चंद्र

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in