the-judges-honored-the-judge
the-judges-honored-the-judge

न्यायाधीश को वकीलों ने किया सम्मानित

मेदिनीनगर, 08 अप्रैल (हि.स.)। पलामू जिला सिविल कोर्ट के कुटुंब न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश वंशीधर तिवारी के साहिबगंज जिले के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश बनाए जाने पर पलामू के वकीलों ने उनको सम्मानित किया। इस मौके पर वकील सचिन्द्र पाण्डेय ने कहा कि कई वर्षों के बाद जिले में एक लोकप्रिय न्यायाधीश ने कई उल्लेखनीय कार्य किये जो हम सभी के लिए प्रेरणादायक हैं। उन्होंने कहा कि वकील न्यायाधीश के पास जाकर किसी मुकदमा की पैरवी करते हैं तो कुछ न कुछ जरूर सीख कर आते हैं। प्रधान न्यायाधीश कुटुंब न्यालालय का कार्यकाल हम सभी के लिए यादगार रहेगा। इस मौके पर पेशकार सुमंत मिश्रा, संजय कुमार पांडेय, वीरेंद्र कुमार शुक्ला, विपुल कुमार, सुष्मिता तिवारी सिकंदर कुमार और विनय कुमार प्रियदर्शी आदि मौजूद थे। हिन्दुस्थान समाचार/ संजय/चंद्र

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in