the-governor-took-the-first-dose-of-the-corona-vaccine
the-governor-took-the-first-dose-of-the-corona-vaccine

राज्यपाल ने ली कोरोना वैक्सीन की पहली डोज

रांची, 09 मार्च (हि.स.)। झारखंड की राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने मंगलवार को सदर अस्पताल जाकर कोरोना वैक्सीन की पहली डोज ली। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि हमारे देश में निर्मित वैक्सीन विश्व में सबसे लोकप्रिय है। राज्यपाल ने इसके लिये वैज्ञानिकों का आभार प्रकट किया। साथ ही 60 वर्ष से अधिक उम्र के सभी लोगों, अग्रिम पंक्ति के कर्मियों और स्वास्थ्य कर्मियों को वैक्सीन लगवाने का आग्रह किया। हिन्दुस्थान समाचार/ कृष्ण/चंद्र

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in