the-dead-body-of-a-youth-who-came-to-attend-the-wedding-ceremony-was-found-hanging-on-the-tree
the-dead-body-of-a-youth-who-came-to-attend-the-wedding-ceremony-was-found-hanging-on-the-tree

पेड़ पर लटकता मिला शादी समारोह में भाग लेने आये युवक का शव

खूंटी, 23 फरवरी(हि. स.)। तोरपा थाना के डोड़मा गंगईटोली में एक वैवाहिक समारोह में भाग लेने आये लक्ष्मण प्रधान (20) का शव पेड़ पर लटकता मिला। मृतक मुरहू थाना के कु्रंजला गांव का रहने वाला था। जानकारी के अनुसार लक्ष्मण प्रधान सोमवार को डोड़मा गंगईटोली में अपने परिचित स्व विश्वनाथ तांती की बेटी के वैवाहिक सामरोह में शामिल होने आया था। मंगलवार को गांव से लगभग एक किलोमीटर पेड़ पर उसका शव लटकता मिला। लक्ष्मण के घरवाले भी गंगईटोली पहुंचे। घटना की जानकारी मिलने पर तोरपा थाना पुलिस गंगईटोली पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। मामले की जानकारी मिलते ही भाजपा ओबीसी मोर्चा के जिलाध्यक्ष राजीव कुमार महतो घटनास्थल पर पहुंचे और घटना की जानकारी किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष काशीनाथ महतो को दी। काशीनाथ महतो तुरंत गंगईटोली पहुंचे और घटना की जानकारी ली। काशीनाथ महतो और राजीव कुमार महतो ने कहा लक्ष्मण प्रधान भाजपा का एक सक्रिय कार्यकर्ता था। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। हिन्दुस्थान समाचार/अनिल

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in