the-anti-dalit-face-of-the-state-government-exposed-in-a-year-lal-singh-arya
the-anti-dalit-face-of-the-state-government-exposed-in-a-year-lal-singh-arya

एक साल में ही राज्य सरकार का दलित विरोधी चेहरा उजागर : लाल सिंह आर्य

रांची, 27 जनवरी (हि. स.)। पूत के पांव पालने में ही दिखाई देने लगते हैं। अभी राज्य सरकार का एक वर्ष ही पूर्ण हुआ है। इतने कम समय में झारखंड का विकास और कल्याण नहीं होते हुए 1700 गरीब महिलाओं के साथ दुष्कर्म की घटना हो गई। 600 से अधिक अनुसूचित जनजाति की महिलाओं के साथ बलात्कार हुआ। वहीं 400 से ज्यादा अनुसूचित जाति की महिलाओं के साथ बलात्कार हुआ। यह घटना राज्य सरकार को शर्मसार करने वाली है। उक्त बातें भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लाल सिंह आर्य ने राजकीय अतिथिशाला में आयोजित प्रेसवार्ता में कही। आर्या अनुसूचित जाति मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में भाग लेने दो दिनों के प्रवास पर रांची पहुंचे हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार एक सोची समझी साजिश के तहत भाजपा के कार्यकर्ताओं को चुन चुन कर उन्हें प्रताड़ित कर रही है। इस तरह की घटना लोकतंत्र की हत्या है। राज्य में भूखल घाटी की मौत भूख से हो जाती है और जब मोर्चा आवाज उठाती है तो सरकार के तरफ से एक रुपये की भी मदद पीड़ित परिवार के आश्रितों को नहीं मिल पाता है। झारखंड में आदिवासी, दलित महिलाओं पर अत्याचार हो रहा है और लगता है कि राज्य सरकार ऐसी अपराधिक मानसिकता वाले लोगों को संरक्षण देने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि राज्य की जनता ने महिलाओं के सम्मान, युवाओं को नौकरी, अनुसूचित जाति समाज को सम्मान मिले। ऐसा ध्यान में रख कर मुख्यमंत्री को सत्ता पर बिठाया। लेकिन ऐसे कई उदाहरण हैं जो सरकार की मंशा को दिखाता है। उन्होंने बताया कि राज्य में वर्ष के प्रारंभ में ही ठंड से दो लोगों की मौत हो जाती है। अनुसूचित जाति से जुड़ी जनकल्याणकारी योजनाओं को या तो बंद कर दिया गया है या फिर उसे रोक दिया गया है। अनुसूचित जाति के लोगों को 50 प्रतिशत ही आरक्षण मिल रहा है। पूर्व में जब भाजपा की सरकार थी तो सभी के साथ न्याय कैसे हो, विकास कैसे हो, इसे ध्यान में रखकर योजनाएं तैयार की जाती थी। उन्होंने बताया कि कोरोना काल के दौरान 80 करोड़ लोगों को 90 हजार करोड़ रुपए खर्च कर राशन उपलब्ध करवाया गया। नरेंद्र मोदी गरीबों को पक्के मकान, गैस कनेक्शन, शौचालय, आयुष्मान योजना के तहत चिकित्सा सुविधा आदि दे रहे हैं। इसके बाद भी झारखंड में अनुसूचित समाज की महिलाओं के साथ दुष्कर्म जैसी घटनाएं होती है। इसकी भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा निंदा करती है। यह सरकार गरीब विरोधी और लोकतंत्र की हत्या करने वाली सरकार है। उन्होंने बताया कि नरेंद्र मोदी ने जनधन योजना के तहत जितने भी खाता खुलवाए है। उसके पीछे की मंशा यह थी कि केंद्र सरकार द्वारा दी गई राशि सीधा लाभुकों के खाते में पहुंचे। क्योंकि भाजपा पारदर्शी सरकार है। उल्लेखनीय है कि भाजपा प्रदेश अनुसूचित जाति मोर्चा की दो दिवसीय प्रदेश कार्यसमिति बैठक 28 एवं 29 जनवरी को हरमू के स्वागतम बैंक्वेट हॉल में आयोजित है। इसका उद्घाटन 28 जनवरी को होगा। हिन्दुस्थान समाचार/कृष्ण-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in