ten-raids-raided-ten-arrested
ten-raids-raided-ten-arrested

जुआ अड्डा पर छापा, दस गिरफ्तार

रांची, 21 मार्च (हि.स.)। पंडरा स्थित महावीर मंदिर से पीछे एक घर में चल रहे जुआ अड्डा पर पुलिस ने रविवार देररात छापेमारी करते हुए दस लोगाें को गिरफ्तार किया है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि गिरफ्तार लोगों में मास्टरमाइंड प्रिंस सिंह, कृष्णा कुमार, टूटू सिंह ,मनीष कुमार सिंह ,अमन सिंह चौहान, संपत कुमार राय ,रवि कुमार, इमानुएल टोपनो, राजीव रंजन सिंह और अमित कुमार शामिल है। कमरे से तीन लाख रुपये नकद, 16 मोबाइल फोन पांच कार और तीन बाइक बरामद किया गया है। घर मणिकांत राव का बताया जा रहा है। वरीय अधिकारियों को सूचना मिली थी कि उक्त घर में जुआ अड्डा संचालित हो रहा है और लाखों का खेल होता है। इसी सूचना पर पुलिस ने छापेमारी की। छापेमारी के दौरान पंडरा मुख्य सड़क व मुहल्ला के विजय पथ की ओर से पुलिस ने उक्त घर को घेर लिया था। छापेमारी के दौरान कुछ लोग बाउंड्री तड़प कर भागने का प्रयास कर रहे थे, लेकिन पुलिस की घेराबंदी के कारण वे पकड़े गये। मुहल्ले के लोगों के अनुसार उक्त घर में देर रात तक जुआरियों का अड्डा लगता है। लोगों को आशंका है कि घर में कई अनैतिक कार्य होते हैं। फिलहाल पुलिस मामले में पूछताछ कर रही है। हिन्दुस्थान समाचार/ विकास

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in