Syed Zafar Islam reached Ranchi for three-day tour of Jharkhand
Syed Zafar Islam reached Ranchi for three-day tour of Jharkhand

तीन दिवसीय झारखंड दौरे पर रांची पहुंचे सैयद जफर इस्लाम

रांची, 14 जनवरी (हि. स.)। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता और सांसद सैयद जफ़र इस्लाम तीन दिवसीय दौरे के क्रम में गुरुवार को रांची पहुंचे। रांची एयरपोर्ट पर भाजपा के कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रदीप सिन्हा ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस्लाम 15 जनवरी को मीडिया प्रभारी, सह प्रभारी एवं प्रदेश प्रवक्ताओं की बैठक में शामिल होंगे। बैठक के बाद प्रेस वार्ता करेंगे। उसके बाद इस्लाम हजारीबाग जाएंगे। हजारीबाग में पार्टी द्वारा आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। हिन्दुस्थान समाचार/कृष्ण-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in