झारखंड
रामगढ़ थाना के प्रभारी बने सुशील कुमार सिंह
रामगढ़, 06 अप्रैल (हि.स.)। रामगढ़ के नए थाना प्रभारी के रूप में सुशील कुमार सिंह को नियुक्त किया गया है। मंगलवार को एसपी प्रभात कुमार ने इस संबंध में आदेश जारी किए हैं। सुशील कुमार सिंह अभी तक गोला सर्किल इंस्पेक्टर के पद पर कार्यरत थे। इसके साथ ही पुलिस लाइन में पदस्थापित रोहित कुमार महतो को गोला सर्किल इंस्पेक्टर के पद पर पदस्थापित किया गया है। बताया गया कि क्षत्रिय धर्मशाला की जमीन के विवाद के मुद्दे पर थाना प्रभारी विद्याशंकर के खिलाफ विभागीय कार्रवाई शुरू हो गई है। इंस्पेक्टर विद्याशंकर को आईजी प्रिया दुबे ने इसी विवाद में दोषी मानते हुए निलंबित कर दिया था। इसके बाद रामगढ़ शहर प्रभारी का पद रिक्त चल रहा था। हिन्दुस्थान समाचार/अमितेश