supporting-society-by-putting-vhp-activists-at-risk-in-corona-period-milind-parande
supporting-society-by-putting-vhp-activists-at-risk-in-corona-period-milind-parande

कोरोना काल में विहिप कार्यकता जान जोखिम में डालकर सामाज का कर रहे सहयोग : मिलिंद परांडे

15/05/2021 रांची, 15 मई (हि.स.)। विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के केंद्रीय महामंत्री मिलिंद परांडे ने कहा कि पूरे देश में विहिप की ओर से कोरोनाकाल में लोगों के बीच कई महत्वपूर्ण कार्य किये जा रहा है। विहिप कार्यकता जान जोखिम में डालकर सामाज का सहयोग कर रहे है। उन्होंने कहा कि विहिप की ओर से पूरे देश भर में वैक्सिनेशन के लिए लोगों को एकत्र करने का काम कर वैक्सिनेशन कराया जा रहा है। वैक्सिनेशन को लेकर बहुत सारा गलत प्रचार हुआ था। इसके लिए लोगों को वैक्सिनेशन लेने के लिए जागरुक कर लोगों को वैक्सिनेशन कराया जा रहा हैं। लोगों के रोग प्रतिरोधक शक्ति बढ़ाने के लिए काढ़ा, आयुर्वेदिक और होम्योपैथिक दवाएं बांटा जा रहा है। परांडे शनिवार को हिन्दुस्थान समाचार से विशेष बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि लोगों के सहयोग के लिए सभी राज्यों में हेल्प लाइन प्रारंभ किया गया हैं। किसी को कोई भी मदद चाहिए। उसे मदद मुहैया कराया जा रहा है। साथ ही डाक्टर का पैनल बनाया गया है। उसमें एलोपैथिक, होम्योपैथिक आयुर्वेदिक डाक्टर शामिल हैं। जो अस्पताल पर लोड आते थे, उसे कम करने के लिए यह पैनल काफी उपयोगी हो रहा है। ये डाक्टर संक्रमित लोगों को समझाते हैं। जिनका इलाज घर पर ही हो सकती है, उन्हें जरूरत के हिसाब से लोगों को सहयोग किया जाता है। परांडे ने कहा कि कई राज्यों में विहिप की ओर से ऑक्सीजन कॉन्सेट्रेटर दिया गया हैं। इससे अस्पताल का लोड कम होगा। जिस व्यक्ति को थोड़ा ऑक्सीजन देने से ठीक होते है।वैसे लोग इसका लाभ घर में ही उठा रहे है। ऑक्सीजन कॉन्सेट्रेटर ट्रैक्निकल मामला है। इसलिए जिले के मेडिकल ऑफिसर को इससे जोड़ा गया है। उनके माध्यम से इसे चलाया जा रहा है। इसके आलावा कई जगहों पर ऑक्सीजन सिलेंडर भी कार्यकताओं ने खरीदा है। वह भी लोगों को मुहैया कराया जा रहा है। कई राज्यों में आइसोलेशन वार्ड भी तैयार किये गये है। कई लोगों के घरों में जगहों में रहने की व्यवस्था नहीं हैं। क्वारेंटाइन करने के लिए भी यह सेंटर बनाये गये है। उनके लिए यह व्यवस्था की गयी है। शव दहन, मरीज के लिए एंबुलेंस की व्यवस्था भी की जा रही है। जहां जिस तरह की आवश्यकता है वैसा काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि ब्लड डोनेशन का काम बजरंग दल के माध्यम से किया जा रहा है। हजारों हजार युनिट ब्लड डोनेट किया है। दूसरी सूची बनायी है कि जो कोरोना से ठीक हुए उनका प्लाजमा के लिए भी सूची बनायी गयी है। कार्यकता समाज के मदद में लगे है। कई जगहों पर मृत्यु के कारण परिवार अस्त-व्यस्त हो गये है। वहां पर भोजन की व्यवस्था कर रहे हैं। जहां लोग एडमिट है,उनके परिजनों को तीनों टाइम का भोजन मुहैया कराया जा रहा है। सभी राज्यों में काम किया जा रहा है। यह कार्य लगातार जारी रहेगा। हिन्दुस्थान समाचार/ विकास/चंद्र

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in