suggestions-to-conduct-important-schemes-and-institutions-of-the-state-in-the-name-of-shibu-soren
suggestions-to-conduct-important-schemes-and-institutions-of-the-state-in-the-name-of-shibu-soren

शिबू सोरेन के नाम से राज्य के महत्वपूर्ण योजनाएं व संस्थाओं को संचालित करने का सुझाव

रांची, 16 मार्च (हि. स.)। झारखंड कांग्रेस के योजना एवं रणनीति के सदस्य अमिताभ रंजन ने मंगलवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पत्र लिखकर दिशोम गुरु शिबू सोरेन के नाम से राज्य के महत्वपूर्ण योजनाएं व संस्थाओं को संचालित करने का सुझाव दिया है। रंजन ने पत्र के माध्यम से हेमंत सोरेन को अवगत कराया कि शिबू सोरेन झारखंड राज्य निर्माण के अग्रणी नेता हैं। इनके व्यक्तित्व व कृतित्व झारखंड वासियों के लिए पूज्यनीय है। राज्य को अलग कराने से लेकर इसको संवारने तक गुरुजी का जीवन काफी संघर्ष भरा रहा है। 40 साल की लंबी लड़ाई के बाद उन्होंने झारखंड को अलग राज्य का दर्जा दिलाये हैं। झारखंड राज्य के हर एक व्यक्ति इस बात से बहुत ही अच्छी ढंग से वाकिफ हैं। झारखंड अलग राज्य दिशोम गुरु की देन है। झारखंड अलग राज्य के आंदोलन में बहुत लोगों का साथ मिला था, लेकिन हमेशा नेतृत्व गुरुजी का रहा है। अलग झारखंड और शोषण खिलाफ के लिए शिबू सोरेन ने काफी लंबे समय से आंदोलन किये है, जिसका लाभ आज झारखंड के हर मूलवासी-आदिवासी को मिल रहा है। इसी उद्देश्य की पूर्ति के लिए दिशोम गुरू ने अपनी पार्टी का गठन किया था। रंजन ने मुख्यमंत्री से आग्रह किया है कि कैबिनेट में विशेष प्रस्ताव लायें और हमसबों के लोकप्रिय नेता गुरुजी के नाम पर राज्य के महत्वपूर्ण योजनाएं व संस्थाओं को संचालित किया जाए। इसके साथ ही रांची यूनिवर्सिटी में मेडिकल कॉलेज दिशोम गुरूजी के नाम से निर्माण कराया जाए। हिन्दुस्थान समाचार/कृष्ण

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in