झारखंड
भुवनेश्वर अनुज के निधन पर सुदेश ने दुख व्यक्त किया
रांची, 02 अप्रैल (हि. स.)। आजसू पार्टी केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो ने दुख व्यक्त करते हुए कहा कि पत्रकार, शिक्षाविद्, लेखक, एसएस मेमोरियल कॉलेज के संस्थापक एवं नागपुरी साहित्य संस्कृति के मजबूत स्तंभ डॉ. भुवनेश्वर अनुज के निधन की खबर दुःखद है। उनके निधन से बौद्धिक एवं सांस्कृतिक जगत को अपूरणीय क्षति हुई है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें। उनके परिवार और प्रियजनों के प्रति संवेदना प्रकट करता हूँ। हिन्दुस्थान समाचार/कृष्ण